Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

राज़ पर शेर

ज़िन्दगी में बहुत कुछ

ऐसा होता है जिसे इन्सान औरों से तो क्या ख़ुद से भी पोशीदा रखना चाहता है। ऐसे राज़ को सीने में छुपाए रखने की मुसलसल कोशिशें शायरी में भी अलग-अलग सूरतों में सामने आती रही हैं। यह राज़ अगर आशिक़ के सीने में हो तो मसअला और संगीन हो जाता है। आइये नज़र डालते हैं रेख़्ता के इस इन्तिख़ाब परः

दफ़्न कर सकता हूँ सीने में तुम्हारे राज़ को

और तुम चाहो तो अफ़्साना बना सकता हूँ मैं

असरार-उल-हक़ मजाज़

ये मेरे इश्क़ की मजबूरियाँ मआज़-अल्लाह

तुम्हारा राज़ तुम्हीं से छुपा रहा हूँ मैं

असरार-उल-हक़ मजाज़

जिन को अपनी ख़बर नहीं अब तक

वो मिरे दिल का राज़ क्या जानें

Interpretation: Rekhta AI

कवि कहता है कि जो व्यक्ति खुद को नहीं समझता, वह दूसरे के भीतर की बात कैसे समझेगा। “दिल का राज़” गहरे भाव और छुपी पीड़ा का संकेत है। भाव में शिकायत और उदासी है, जैसे सामने वाला समझने में असमर्थ हो और दूरी बन जाए।

दाग़ देहलवी

हर सदा पर लगे हैं कान यहाँ

दिल सँभाले रहो ज़बाँ की तरह

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

कोई समझेगा क्या राज़-ए-गुलशन

जब तक उलझे काँटों से दामन

फ़ना निज़ामी कानपुरी

तेरा हर राज़ छुपाए हुए बैठा है कोई

ख़ुद को दीवाना बनाए हुए बैठा है कोई

अख़्तर सिद्दीक़ी

ग़ैरों पे खुल जाए कहीं राज़ देखना

मेरी तरफ़ भी ग़म्ज़ा-ए-ग़म्माज़ देखना

Interpretation: Rekhta AI

कवि प्रिय से कहता है कि प्रेम की बात छिपी रहे, वरना लोग समझ जाएंगे और बात फैल जाएगी। “ग़म्ज़ा-ए-ग़म्माज़” ऐसी नज़र है जो इशारा भी करती है और मन की बात खोल भी देती है। वह चाहता है कि प्रिय उसे देखे, पर उसी नज़र से राज़ खुल जाने का डर भी है। भाव में चाह और सावधानी दोनों साथ हैं।

मोमिन ख़ाँ मोमिन

अपना ही हाल तक खुला मुझ को ता-ब-मर्ग

मैं कौन हूँ कहाँ से चला था कहाँ गया

हैरत इलाहाबादी

कोई किस तरह राज़-ए-उल्फ़त छुपाए

निगाहें मिलीं और क़दम डगमगाए

नख़्शब जार्चवि

उन से सब हाल दग़ाबाज़ कहे देते हैं

मेरे हमराज़ मिरा राज़ कहे देते हैं

नूह नारवी

दामन अश्कों से तर करें क्यूँ-कर

राज़ को मुश्तहर करें क्यूँ-कर

मुबारक अज़ीमाबादी

हाए वो राज़-ए-ग़म कि जो अब तक

तेरे दिल में मिरी निगाह में है

जिगर मुरादाबादी

मैं मोहब्बत छुपाऊँ तू अदावत छुपा

यही राज़ में अब है वही राज़ में है

कलीम आजिज़

ब-पास-ए-दिल जिसे अपने लबों से भी छुपाया था

मिरा वो राज़ तेरे हिज्र ने पहुँचा दिया सब तक

क़तील शिफ़ाई

ज़बान दहन से जो खुलते नहीं हैं

वो खुल जाते हैं राज़ अक्सर नज़र से

अम्न लख़नवी

कितने ही राज़ सब पर 'अयाँ हो गए

इक तिरा राज़-ए-उल्फ़त छुपाते हुए

अहमर नदीम

वो जो इक बात है जो तुझ को बताई गई

वो जो इक राज़ है जो खुल सका वहशत है

नईम सरमद

हम पे ये राज़ खुला भी तो बहुत देर के बा'द

अस्ल किरदार कहानी में किसी और का है

असद बिजनौरी अलीग

आँखों के सब मोती दाने आईने हैं बातिन के

घर का भेदी लंका ढाए मैं भी सोचूँ तू भी सोच

शुजा फ़र्रुख़ी

सखियों से कब सखियाँ अपने जी के भेद छुपाती हैं

हम से नहीं तो उस से कह दे करता कहाँ कलाम है चाँद

इब्न-ए-इंशा

किस पे खुलते हैं रात के असरार

कौन याँ शब-गुज़ार है ऐसा

काशिफ़ हुसैन ग़ाएर

ज़ब्त-ए-राज़-ए-ग़म पे सौ जानें भी कर देते निसार

क्या बताएँ बस ज़बाँ पर उन का नाम ही गया

रशीद शाहजहाँपुरी
बोलिए